फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, जींद के 64.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास

विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार दोपहर बाद शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इसमें जिले के 64.39 विद्यार्थियों ने उर्त्तीण किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के कुल 15708 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 10115 विद्यार्थी सफल रहे हैं। ऐसे में जिले का परीक्षा परिणाम 64.39 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम आने का इंतजार विद्यार्थी बुधवार सुबह से ही कर रहे थे। ऐसे में विद्यार्थियों ने इंटरनेट कैफे के चक्कर काटने शुरू कर दिए, लेकिन लंबे इंतजार के बाद दोपहर बाद परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर जारी हुआ। एक ओर जहां परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूमते नजर आए, वहीं असफल होने वाले विद्यार्थियों को निराशा हुई है। वहीं कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिनको अधिक अंक प्राप्त करने की उम्मीद थी, लेकिन अंक उम्मीद से कम रहे।
विज्ञापन


टॉपरों की सूची साथ में जारी करे बोर्ड
जुलाना के रोहिल्ला स्कूल के शिक्षक दीपक रोहिला के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा की नीतियों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है। रोहिल्ला के अनुसार सभी शिक्षा बोर्ड अपने टॉपर विद्यार्थियों की सूची परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी करते हैं, लेकिन हरियाणा शिक्षा बोर्ड यह सूची करीब एक महीने बाद जारी करता है। तब तक विद्यार्थी एडमीशन ले चुके होते हैं।

आर्य स्कूल के आधे से ज्यादा विद्यार्थी का मेरिट  होने का दावा
नरवाना। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा के लिए 275 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 76 छात्रों ने मेरिट व 146 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। स्कूल प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि विज्ञान संकाय में शिवम गोयल  ने 500 में से 481 अंक लेकर बोर्ड में प्रथम पांच के संभावित व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनमोल  471 लेकर दूसरे व रविंद्र कुमार 459 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स संकाय में मनदीप 450 अंक लेकर प्रथम, अश्वनी 430 अंक लेकर दूसरे व नवीन व गुलशन 429 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। आर्ट्स संकाय में प्रगट सिंह 432 अंक लेकर प्रथम, दीपक 404 अंक लेकर विद्यालय में दूसरे व बलजीत सिंह ने 402 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल आर्य, प्रबंधक विवेक आर्य, कोषाध्यक्ष आमोद आर्य व आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य व नरेश चंद आर्य, विजय कुमार कोषाध्यक्ष अश्वनी आर्य ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें