फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12वीं की फिजिक्स व इकोनॉमिक्स परीक्षा संपन्न

Tue, 03 Mar 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स और इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल रहित हुई। इससे पहले 26 फरवरी को 10वीं कक्षा की गणित तथा 25 फरवरी को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा भी बिना किसी अनियमितता के पूरी हुई थी।
विज्ञापन

बोर्ड की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी जबकि 12वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए बोर्ड स्तर से लेकर एसडीएम स्तर तक फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है।
ये टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। हर केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात है जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। विद्यार्थियों को प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्पष्ट निर्देश हैं कि वैध प्रवेश पत्र और सत्यापित फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित है। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण कर रहा है और सोमवार की परीक्षा पूरी तरह नकल रहित रही। 28 फरवरी को 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- राजेंद्र कुमार सिरोहा, अधीक्षक, जिला प्रश्नपत्र टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें