फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौ दिन में बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन में 125 यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
28जेएनडी15-रेलवे जंक्शन पर खड़ी बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन, जिसका बुढलाडा में ठहराव किया गया था। सं
विज्ञापन
जींद। बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन में बुढलाडा के लिए 20 से 28 मार्च तक नौ दिनों में 125 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। बुढलाडा स्थित गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में समागम का कार्यक्रम हुआ था। इसको लेकर रेलवे ने 20409-10 बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का बुढलाडा में ठहराव किया था।
विज्ञापन

गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में दूर-दूर से साध-संगत पहुंची। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन का नौ दिन तक अस्थाई ठहराव करने का निर्णय लिया था। ट्रेन सुबह 10:59 बजे बुढलाडा पहुंच कर दो मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए चलती थी। वहीं ट्रेन वापसी में बठिंडा से 3:55 बजे चलकर 4:44 बजे बुढलाडा पहुंचती थी।
यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे दिल्ली की ओर जाती थी। आमतौर पर ट्रेन 7:50 बजे दिल्ली से चलती है जो शकूबरस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक के रास्ते जींद सुबह 10:14 मिनट पर पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, जाखल, मानसा के रास्ते बठिंडा पहुंचती है।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का बुढलाडा में अस्थाई तौर पर ठहराव किया था ताकि साध-संगत को समागम में पहुंचने में ट्रेन का फायदा मिल सके। यह ठहराव 20 से 28 मार्च तक किया गया था।
विज्ञापन

-रणधीर नैन, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें