फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत : लगातार दूसरे दिन जिले में एक्टिव केसों में हुई काफी कमी --स्वास्थ्य विभाग को मिली 558 लोगों की रिपोर्ट, 122 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के लोगों के लिए राहत की बात है कि लगातार दूसरे दिन कोरोना एक्टिव केसों में काफी कमी आई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 558 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन ठीक होने वालों की संख्या पॉजिटिव से अधिक 175 रही है। मंगलवार को 53 एक्टिव केस कम हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी संक्रमण की दर 21 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार कोरोना संक्रमण शतक लगा रहा है लेकिन इस समय राहत की बात है कि ठीक होने वाले लोग शतक को पार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को ठीक मानता है जो एक सप्ताह से घर पर रहे हैं तथा तीन दिन से उन्हें कोई बुखार की शिकायत नहीं है। ऐसे लोगों को कोरोना मुक्त माना जा रहा है। जिस प्रकार से जिले में संक्रमण की दर बढ़ी थी, उसी अनुसार अब लोग ठीक भी हो रहे हैं। 21 जनवरी के बाद जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 23181 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21884 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 540 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 757 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 862 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग जिले के 430198 लोगों के सैंपल ले चुका है।
रिकवरी का बढ़ रहा प्रतिशत
जिले में इस समय रिकवरी का प्रतिशत बढ़ रहा है। चार दिन पहले रिकवरी का प्रतिशत 40 प्रतिशत के आसपास था, जो अब बढ़कर 61.39 तक पहुंच गया है। यह तीसरी लहर का प्रतिशत है। पहली लहर में रिकवरी का प्रतिशत 98.26 प्रतिशत था जबकि दूसरी लहर में यह घटकर 97.22 प्रतिशत रह गया था। पहली लहर में मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत थी जो दूसरी लहर में बढ़कर 2.78 प्रतिशत हो गई। अब तीसरी लहर में मृत्यु दर 0.20 प्रतिशत है, जो बड़ी राहत की बात है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा लगातार जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। उचाना स्थित आरटीपीसीआर लैब में इन सैंपलों की जांच की जा रही है। लोगों जितने अधिक जागरूक होंगे, उतना ही हम कोरोना संक्रमण को कम कर पाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. लोकवीर, पीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें