फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के बाद अब बेटे पर हिसार जीतने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। हिसार में पहली बार कमल खिलाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। उचाना हलका हिसार लोकसभा में आता है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी हिसार से सांसद रह चुके हैं। 1984 में ओमप्रकाश चौटाला को हराकर वो कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। बृजेंद्र सिंह के राजनीति में आने के कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा द्वारा हिसार से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पकड़ को भी साबित करना का काम किया है।
बृजेंद्र सिंह ने ऑल इंडिया में आईएएस परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त किया था। 26 साल की उम्र में आईएएस बनने के बाद पहली ज्वाइनिंग नारनौल एसडीएम के तौर पर हुई थी। सिरसा एडीसी पद पर रहे। पंचकूला, फरीदाबाद, चंडीगढ़ में डीसी रहे। हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे और अब हैफेड में एमडी हैं। बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आईएएस हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हुआ था। चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौवीं से बारहवीं तक दिल्ली के 12 खंभा रोड पर मॉडर्न स्कूल, एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी. स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी एचडीएफसी बैंक में अधिकारी
बृजेंद्र सिंह की पत्नी जसमीत सिंह एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दो बच्चे हैं। समरवीर आठवीं कक्षा का छात्र हैं तो बेटी कुदरत सिंह 12वीं कक्षा की छात्रा है। बृजेंद्र सिंह का कार्यकाल 2032 तक था। अब वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपनी राजनीति पारी की शुरूआत भाजपा से करेंगे।
फोटो कैप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें