फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वीं पशुगणना के विरोध में उतरे वीएलडीए ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
20वीं पशु गणना के विरोध में उतरे वीएलडीए ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 20वीं पशु गणना के विरोध में मंगलवार को जिले भर के वीएलडीए ने कार्यकारी प्रधान विनोद सैनी की अध्यक्षता में वेटरनरी पॉली क्लीनिक में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वह बगैर किसी मानदेय के भारत सरकार द्वारा निर्धारित एप के बजाय हर का ज्ञान एप द्वारा सर्वे नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इस एप को नहीं हटाया जाता तब तक 20वीं पशु गणना का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

वीएलडीए ने इस एप को हटाने के लिए पशु उपनिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 20वीं पशु गणना हर पशु का ज्ञान एप को हटाने के लिए और पूर्व में वीएलडीए वर्ग की स्वीकृत मांगो का नोटिफिकेशन जारी करने के लिए ज्ञापन दिया। यूनियन ने चेताया कि अगर विभागीय अधिकारी इस अव्यवहारिक एप से काम करवाने के लिए अडिग रहे तो वह सरकार के खिलाफ कड़ा निर्णय लेने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि वीएलडीए वर्ग भारत सरकार द्वारा निर्धारित एप से सर्वे करने को तैयार हैं, लेकिन हर पशु का ज्ञान एप पर वह किसी भी सूरत में काम नहीं करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र सांगवान, दीनदयाल शर्मा, जोगेंद्र सैनी, युद्धवीर ढुल, सुनील सैनी, सतीश श्योकंद, अनिल गोयत, मनबीर ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें