फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 व 22 फरवरी को मांगों को लेकर खंड स्तर पर धरना व 28 को डीसी को दिया जाएगा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ दो दिन देंगे धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 21 और 22 फरवरी को ब्लाक स्तर पर मांगों को लेकर धरने देने और 28 फरवरी को डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लिया है। इसको लेकर मंगलवार को अक्षर भवन में आजाद सिंह पांचाल के नेतृत्व में बैठक हुई।
विज्ञापन

पांचाल ने कहा कि प्रदेश सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में यह धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कम्यूटेशन (विनिमय) की रिकवरी 15 साल की अपेक्षा 12 वर्ष की करने, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा बिना शर्त लागू करने, बिजली भत्ता, शिक्षा और दिव्यांगता भत्ता नियमित करने, बुजुर्गों को सस्ते रेट पर आसान किस्त में मकान बनाकर देने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी देने का काम करे। रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन एक समान हो। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर रामफल दलाल, ईश्वर ठाकुर, मास्टर सतबीर सिंह, कर्ण सिंह, दरिया सिंह पटवारी, बलवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें