कांग्रेस के साथ आए माकपा और भाकपा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से घोषणा की कि दोनों वामपंथी पार्टियां जींद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को वोट करेंगे। यह जानकारी माकपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह व भाकपा के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यन ने दी। दोनों पार्टियों के वामपंथी नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने रोजी-रोटी की भारी बर्बादी की है। जनतांत्रिक अधिकारों व संवैधानिक संस्थाओं पर निरंकुश हमले किए हैं। सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को बिगाड़ा है। इस अवसर पर प्रेम सिंह, इंद्रजीत सिंह, रमेश चंद्र, फू ल सिंह श्योकंद, प्रकाश चंद्र, वेदपाल मलिक मौजूद रहे।