फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले छोड़ दी थी भाजपा, पार्टी से निकालना या न निकाला उनकी मर्जी : राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले छोड़ दी थी पार्टी, निकालना, न निकालना भाजपा का काम : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मैंने चार साल पहले भाजपा छोड़ दी थी। पार्टी ने निकालना या न निकालना भाजपा का काम है। वे अपनी मर्जी से सांसद से इस्तीफा नहीं देंगे। यदि जींद से उनकी पार्टी सीट जीतेगी तो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों का आगाज जींद से ही किया जाएगा। यह बात लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी ने स्थानीय बुलबुल पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि आज 90 प्रतिशत आरक्षण पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह शत-प्रतिशत आरक्षण करेंगे। जिस जाति की जितनी संख्या होगी, उसके आधार पर उतना ही आरक्षण दिया जाएगा। गत दिनों हुए नगर निगम चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि अपना कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। यदि पार्टी को सिंबल मिला होता तो वे सिंबल पर चुनाव लड़ते। दो दिन में उन्हें पार्टी का सिंबल मिल जाएगा। उसके बाद उनके उम्मीदवार विनोद आसरी का नामांकन पत्र दाखिल करवाया जाएगा। सैनी ने कहा कि जींद में सड़कें नहीं हैं। उनकी जगह गड्ढे बने हुए हैं। हर जगह धूल उड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें