फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की भर्ती का संदेश सोशल मीडिया पर हुई वायरल, सैकड़ों युवा पहुंच गए होमगार्ड कार्यालय के बाहर, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर होमगार्ड भर्ती का संदेश हुआ वायरल, कार्यालय पहुंचे युवकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोशल मीडिया पर होमगार्ड भर्ती की सूचना वायरल होने पर मंगलवार को पुलिस लाइन और होमगार्ड कार्यालय के बाहर सुबह ही युवा जमा हो गए। सूचना झूठी निकलने पर युवकों ने होमगार्ड कार्यालय के बाहर खूब हंगामा किया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर भर्ती की वायरल वीडियो को झूठी बताते हुए नोटिस छपवाकर लगवाया, मगर युवक शांत नहीं हुए। उन्होंने प्रशासन से मांग कि जिसने भी होमगार्ड की झूठी भर्ती की सूचना वायरल की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अंकित, दीपक, अमित, सुखदेव, विक्रम, राजेश, मंदीप ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर सूचना मिली कि होमगार्ड की भर्ती निकली है। वे पुलिस लाइन गए तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इससे प्रशासन से खिलाफ गहरा रोष जताया और झूठी सूचना फैलाने वाले पर कार्रवाई की मांग की। वहीं होमगार्ड कार्यालय के बाहर जैसे-जैसे दोपहर तक समय होता गया तो युवाओं की संख्या भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

रविवार को हुई थी होमगार्ड भर्ती की झूठी सूचना वायरल
रविवार को होमगार्ड की भर्ती की सूचना सोशल मीडिया से युवाओं तक पहुंची। सोमवार को सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में युवा होमगार्ड कार्यालय पहुंचने लगे। वायरल सूचना से पुलिस लाइन, होमगार्ड व एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन युवाओं को समझाकर वापस अपने घर भेज दिया। इससे युवा खाली हाथ ही घर लोट गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर झूठी सूचना वायरल
होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें कोई होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई। इसमें पहले रजिस्ट्रर हो गार्ड को शामिल किया गया है और किसी भी प्रकार की कोई भी नई होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई है। जिसने भी सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी सूचना वायरल की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण, होमगार्ड इंचार्ज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें