फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख पांच हजार उपभोक्ताओं ने नहीं कराई केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
1.05 लाख ने अभी तक नहीं भरे केवाईसी फार्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। समय पर बिल नहीं मिलने और अतिरिक्त राशि भरने की समस्या से परेशान उपभोक्ता बिजली निगम के दफ्तर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करा रहे हैं। उपभोक्ता यदि यह प्रक्रिया पूरी करा लेता हैं तो उन्हें समय पर मोबाइल पर ही बिजली बिल मिल जाएगा। साथ ही बिजली निगम की ओर से तमाम सूचनाएं उपभोक्ता को एसएमएस के जरिए मिलती रहेंगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को विभाग की कई तरह की सुविधाओं के बारे में सूचना देने के लिए केवाईसी पंजीकरण की शुरुआत की थी। जिले में बिजली के दो लाख 30 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें से एक लाख 25 हजार उपभोक्ताओं ने केवाईसी फार्म भर दिए हैं, जबकि एक लाख पांच हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक केवाईसी फार्म नहीं भरा है।
दफ्तर में जाकर भरना होगा फार्म
केवाईसी पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को बिजली निगम दफ्तर में जाकर फार्म भरना होगा। इसके बाद बिजली निगम द्वारा उसकी एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू कर दी जाएगी। केवाईसी फार्म भरने से उपभोक्ताओं को रीडर द्वारा ली गई यूनिट, बिजली बिल की राशि व बिल जमा कराने की तारीख का ब्योरा एसएमएस के माध्यम से मिल जाया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल नहीं मिलने की शिकायत होगी कम
उपभोक्ताओं तक समय-समय पर बिजली निगम की योजनाओं व बिल की सूचना देने के लिए ही उनका केवाईसी फार्म भरवाया जा रहा है। आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं ने केवाईसी फार्म अभी भरा है। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं। केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने से उन उपभोक्ताओं को फायदा होगा जिन्हें समय पर बिजली बिल नहीं मिलने की शिकायत रहती है।
श्यामबीर सैनी, एससी बिजली निगम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें