फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू में खिलाडिय़ों ने ली प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने ली प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआरएसयू में चल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दिवाली पर प्रदूषण से बचने के लिए प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ ली। इतनी ही समाज में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही। इन खिलाड़ियों ने कहा कि दिल्ली में आज इतना ज्यादा प्रदूषण फैला हुआ है कि लोगों को मास्क पहनकर चलना पड़ता है। अगर इसी तरह से दिवाली पर प्रदेश में पटाखे बजाकर प्रदूषण फैलाया गया तो हरियाणा में भी दिल्ली जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। प्रदूषण से मनुष्य को कई तरह की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए हमें अपने त्योहारों को ग्रीन त्योहार के रूप में मनाना चाहिए। हमें खुद, आस-पास और समाज के लोगों को दिवाली पर पटाखे नहीं बजाने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके बाद ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है। दिवाली पर हमें घी के दीये जलाने चाहिए ताकि वातावरण को शुद्ध किया जा सके। पटाखों के बजने से एक तरफ तो प्रदूषण फैलता है, दूसरी तरफ छोटे बच्चों में इनकी तेज आवाज से घबराकर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
दीवाली पर नहीं बजाएंगे पटाखे
इस दिवाली पर वातावरण की शुद्धि के लिए घी के दीये जलाकर ही दिवाली का त्यौहार मनाएंगे। अगर इसी तरफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति में जागरूकता आएगी तो भावी पीढ़ियों के लिए भी वातावरण को शुद्ध बचाकर रखा जा सकता है। हमें दिवाली पर गरीब लोगों की खुशियों का ध्यान रखते हुए एक दूसरे को मिठाई बांटनी चाहिए। अपनी पुरानी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए दिवाली मनानी चाहिए।
विज्ञापन

रेखा देवी खिलाड़ी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कम संख्या में ग्रीन पटाखों का करें प्रयोग
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखों के बेचने पर पाबंदी लगाकर ग्रीन पटाखे बेचने के आदेश दिए हैं। हमें चाहिए कि ग्रीन पटाखे भी कम संख्या में ही प्रयोग करें। अगर सभी व्यक्ति गंभीर होकर पटाखों के विरोध में आएंगे तो वास्तव में दिवाली शुद्ध वातावरण में मनाई जाएगी।
सोनिया खिलाड़ी।
दिवाली पर पटाखों का प्रयोग न करके किया जाना चाहिए पौधरोपण
दिवाली पर प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पटाखों पर तो पूर्ण रूप से रोक लगानी ही चाहिए। इसके विपरीत घर में प्रत्येक सदस्य को एक-एक पौधा लगाना चाहिए ताकि वातावरण के शुद्धीकरण को बढ़ावा मिल सके। हमें ज्यादा से ज्यादा घी के दीये जलाने चाहिए।
विज्ञापन

सरिता खिलाड़ी।
शुरू किया जाएगा जागरूकता अभियान
दिवाली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान से लोगों को दिवाली पर पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण के बारे में बताकर लोगों को दिवाली पर पटाखे नहीं बजाने की शपथ दिलवाई जाएगी।
प्रदीप खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें