फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बदली उचाना की तस्वीर और तकदीर : बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बदली उचाना की तस्वीर और तकदीर : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। भाजपा के शासन में उचाना हलके की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल गई हैं। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उनको पूरा किया है। किसान समृद्ध व सशक्त बने, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपास समेत सभी फसलों के भाव बढ़ाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई है। यह बात शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचाना को उपमंडल का दर्जा मिलने से लेकर अलेवा में कॉलेज, विस्तार मंडी, नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग से लेकर गांव को गांव से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण, बुड़ायन में केंद्रीय विद्यालय व पेगां में ड्राइविंग स्कूल को मंजूरी समेत अनेक कार्य जनहित के लिए किए हैं। आज विकास के मामले में निरंतर क्षेत्र तरक्की कर रहा है। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की सोच के तहत कार्य करवाने का काम किया है। विधायक प्रेमलता ने कहा कि सिरसा ब्रांच नहर से डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में जलघरों में सीधे पाइप लाइन के माध्यम से गांवों में पानी पहुंचाया गया है। इससे गांवों में पानी की समस्या समाप्त हो गई है। सरपंच प्रतिनिधि रणधीर बूरा ने मंत्री के समक्ष गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज, लड़कियों की शिक्षा के लिए महिला कॉलेज, मिलिट्री कॉलेज, टेक्सटाइल पार्क, खरीद केंद्र को सब मंडी बनाने, पीएचसी से सीएचसी का दर्जा दिलाने, घोघड़ियां से कालता तक सड़क, कन्या उच्च विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड करने, गांव रोजखेड़ा से पीडब्ल्यूडी रोड का बाईपास बनवाने व महिला चौपाल का निर्माण करने की मांग रखी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, ओमप्रकाश थुआ, सुरेंद्र गर्ग, धर्मेंद्र चहल, सज्जन चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें