फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल ईंटों का ग्राम सचिवालय में प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने जताई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। संडील गांव में निर्माणाधीन ग्राम सचिवालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य में घपला करने के विरोध में सोमवार को गांव के लोगों ने विभाग तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जांच कराने की मांग की।
संडील गांव के बलजीत कुमार, बलबीर, सरदारा, इंद्र सिंह, महेंद्र, जोगिया, तथा मनीष ने कहा कि गांव में बन रहे ग्राम सचिवालय में संबधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। भट्ठे की ईंटों की बजाय टाइल की घटिया ईंट लगाने का काम किया जा रहा है। ईंटों की घटिया क्वालिटी के कारण पूरे गांव में संबधित विभाग तथा सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय पर करीब 17 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा घटिया स्तर की निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। विभाग के अधिकारी कोर्ट का हवाला देकर उक्त घटिया स्तर की ईंट लगाने पर तुली हुई है। गांव के लोगों ने टाइल की ईंटों की बजाए भट्ठे की ईंटों से निर्माण कार्य करवाने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को एक अच्छा ग्राम सचिवालय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट घटिया, लेकिन कोर्ट के आदेश मान्य : जेई
इस मामले को लेकर विकास एवं पंचायती विभाग अलेवा के जेई सूरज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव वालों की बात सही है, लेकिन कोर्ट के आदेशों के तहत उक्त टाइल की ईंटें मंगवाई हुई हैं। ग्राम पंचायत एक प्रस्ताव पास करे, ताकि भट्ठ ईंट लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें