फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद-सोनीपत मार्ग पर गांव सिंधवी खेड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। परिवार के लोग दिल्ली किसी कार्य से गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के विकास नगर निवासी कुलदीप ने कहा कि अपने किसी कार्य से अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था। जब वह दिल्ली से अपनी कार में वापस आ रहे थे तो सिंधवी खेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसमें वह स्वयं, उसकी पत्नी पिंकी, आठ वर्षीय बेटा दीपक, छह वर्षीय बेटी ज्योति, कुछ माह की बेटी वंदना घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें