फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से खेत की लाइन पर बिजली नहीं आने पर निर्जन गांव के बस अड्डे पर छह गांवों के किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पिछले चार दिन से खेतों में बिजली और 48 दिन से नहर में पानी नहीं आने से गुस्साए मांडो, बराह कलां, बराह खुर्द, निर्जन, लखमीरवाला और सुंदरपुर गांवों के किसानों ने शनिवार सुबह निर्जन गांव के पास जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए किसानों ने बिजली निगम और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार व सिविल लाइन से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बिजली निगम के अधिकारियों से फोन पर किसानों की बातचीत करवाई। निगम अधिकारियों द्वारा जल्द ही उनकी समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। लगभग दो घंटे तक लगे जाम के कारण जींद-पानीपत मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
किसानों ने कहा कि खेतों में दिन में मुश्किल से एक या दो घंटे ही बिजली दी जाती है। पिछले 48 दिन से नहर भी नहीं आई। इससे फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा और फसलें सूखकर खराब हो गई हैं। पिछले कई दिन से गांव के लोग समस्या को लेकर एक्सईएन व एसडीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसानों को आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा। इस कारण उन्हें जाम लगाना पड़ा। इसके चलते सुबह आठ से दस बजे तक पानीपत मार्ग बंद रहा। वाहनों को पिल्लूखेड़ा व बराह कलां के रास्ते गोहाना रोड से निकाला गया। किसानों ने मांग की कि कम से कम आठ घंटे किसानों को खेतों में बिजली देनी चाहिए। इससे किसान अपनी फसल की अच्छी रोपाई कर सकें। किसान पूरी तरह अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए खेती पर ही निर्भर रहता है। इस अवसर पर महावीर, सत्यवान, सुरेश, ईश्वर, अनिल, सतबीर, पवन, राजेंद्र, रामपाल व बलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिनभर में एक या दो घंटे ही बिजली दी जाती है। इसकी शिकायत लेकर किसान कई बार विभाग के कार्यालय भी गए। अधिकारियों ने किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण किसानों ने जाम लगाकर रोष प्रकट किया।
-महावीर किसान, लखमीरवाला।
मनोहरपुर में बिजली नहीं आने पर लोगों ने लगाया जाम
जींद। मनोहरपुर में भी बिजली नहीं आने के कारण गुस्साए लोगों ने जींद-सफीदों रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण तीस मिनट तक वाहन फंसे रहे। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
ऐसा संभव नहीं है कि चार दिन तक बिजली नहीं आए। हो सकता है ओवरलोड के कारण बीच में बिजली काटी गई हो। अभी बिजली निगम नए फीडर चालू कर रहा है। इसमें कुछ काम बचता है। इसके चलते ओवरलोड होता है और बिजली कट जाती है। लोगों को थोड़ा सब्र रखना चाहिए। एक-दो घंटे के लिए बिजली काटनी पड़ती है।
-एसके सिंह, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें