अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना व दनौदा के ग्रामीण डाक सेवक एआइजीडीएस यूनियन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इससे सभी कामकाज ठप्प रहे तथा बीओ का एसओ से कोई लेनदेन नहीं हुआ। डाक सेवकों ने कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, जीडीएस को नियमित करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जीडीएस की पेंशन लागू करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता एमडीजी के प्रधान चंद्रहंस बीपीएम सुलहेड़ा ने की। मनजीत सिंह, बीपीएम सिंसर, सुनील बीपीएम घासो, विक्रम सोनी बीपीएम खरल कैशियर करनाल डिवीजन, दीपक बीपीएम धनौरी, सुभाष बीपीएम दुर्जनपुर, सीताराम बीपीएम मंगलपुर हड़ताल पर रहे।