फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनौदा व भिखेवाला के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। बदोवाल गांव स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ियों का टैक्स माफ करवाने को लेकर सोमवार को दनौदा व भिखेवाला के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाया। जाम लगभग 20 मिनट तक रहा। ग्रामीणों के उग्र रवैये के कारण टोल प्लाजा एक घंटे तक टैक्स फ्री रहा। ग्रामीणों ने दोनों तरफ के वाहनों को बिना टोल टैक्स जाने में सहयोग किया। टोल प्लाजा कंपनी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। शहर थाना प्रभारी रविश कुमार व सदर थाना प्रभारी राम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण टोल फ्री की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों के उग्र रवैये को देखते हुए एसडीएम डॉ. किरण सिंह, डीएसपी कुलवंत बिश्नोई व नायब तहसीलदार ओम प्रकाश जांगड़ा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। जाम के बाद अधिकारियों व ग्रामीणों की आपसी बातचीत के बाद मौखिक रूप से दनौदा व भीखेवाला गांव के लोगों का टोल फ्री करने का एलान किया। अधिकारियों ने दनौदा व भीखेवाला गांव की आइडी पर ही टोल फ्री करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण सत्यवान, संदीप, रघुबीर, पुरूषोत्तम, जयपाल, नवीन सहित अन्य कई लोगों ने कहा कि वह कई बार टोल माफ करवाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन प्रशासनिक व टोल अधिकारी उनकी गाड़ियों को यहां टोल टैक्स के लिए रुकवा लेते हैं। जिसके लिए उन्हें हर रोज कर्मचारियों से झगड़ना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों की गाड़ियों के नंबर भी दिए थे। क्योंकि ग्रामीणों को अपने छोटे-मोटे कार्यों के लिए हर रोज कई बार शहर में आना पड़ता है। इस तरह बार बार टोल कैसे दिया जा सकता है। जबकि दूसरों गांवों में बने टोल प्लाजों पर आसपास के गांवों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता।

पुलिस बनी लाचार
टोल प्लाजा पर राहगीरों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर पुलिस भी लाचार दिखाई दी। हालांकि भारी पुलिस बल टोल प्लाजा पर तैनात था। लेकिन जब तक अधिकारियों ने दोनों गांवों के वाहनों को टोल फ्री करने का आश्वासन नहीं दिया तब तक ग्रामीण डटे रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही जाम खोलकर वाहन चालकों को बिना टैक्स के टोल प्लाजा क्रॉस करवाया। कुछ ग्रामीणों द्वारा टाल रास्ते में गाड़ियां खड़ी करके जाम लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों को भारी परेशानी
दनौदा व भिखेवाला के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वही राहगीरों का कहना है कि इस प्रकार जाम की समस्या से आमजन को परेशान करना गलत है। राहगीरों ने कहा कि अपनी समस्या को लेकर दूसरों लोगों को परेशान नही करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें