अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। सरपंच एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरबीर नेहरा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में सरपंचों ने गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को लेकर विचार-विर्मश किया गया। प्रधान नरबीर नहरा ने कहा कि उचाना की विधायक प्रेमलता ने अलेवा क्षेत्र के विकास की राशि को जारी नहीं किया। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। नहरा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा जींद मे आयोजित रैली मे हलका उचाना के विभिन्न गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के कुछ समय बाद ही राशि जारी हो गई थी, उचाना की विधायक द्वारा खंड अलेवा के गांव दिल्लुवाला, कुचराना खूर्द, थुआ, खांडा व बधाना की पंचायत के साथ भेदभाव करते हुए ग्रांट की राशि से एक भी पैसा पंचायतों के पास नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों में इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों के रेट निर्धारित नही किए जा रहे, जिससे पंचायतों को सरकार के मापदंडों के कारण अधिक भाव में ईंट खरीदकर कार्य करवाने में परेशानी आ रही है। विकास कार्यों में इस्तेमाल करने वाले मैटीरियल के भाव बढ़ाए जाएं, ताकि काम हो सकें। प्रधान ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत की ग्रांटों के कार्य भी पंचायतों के माध्यम से नहीं करवाकर अन्य एजेंसियों द्वारा करवाए जा रहे है। उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए विभिन्न गांवों में विकास कार्य पंचायतों के माध्यम से करने की मांग की है। इस मौके पर सरपंच रणधीर चहल, कलीराम नेहरा, जसवन्त नगूरा, कप्तान सिंह, धर्मपाल, कार्यकारी सरपंच कर्णसिंह, महेन्द्र और शीशपाल समेत अधिकतर गांव के सरपंच मौजूद रहे।
आरोप निराधार
यह सब आरोप निराधार हैं। अलेवा ब्लॉक में अब तक के रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। किसी भी अन्य ब्लॉक से यहां के विकास कार्यों से तुलना की जा सकती है। इस प्रकार के आरोप राजनीति से प्रेरित हो सकते हैं।
प्रेमलता, विधायक, उचाना कलां।
फोटो नंबर