फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिघाना गांव के खेतों में व्यक्ति का शव मिलने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिघाना गांव के खेतों में सत्यवान का शव मिलने का मामला
विज्ञापन

शव को ट्रॉली में रखकर जाम लगाने पहुंचे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। बिघाना गांव के दलित समाज के लोगों ने सत्यवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर शव को ट्रॉली में रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी पवन कुमार, कप्तान सिंह व तहसीलदार ने लोगों की मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया। इसके बाद ही लोग वापस गांव पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार किया।
पुलिस को सूचना मिली कि परिजन शव को लेकर जींद-असंध मार्ग पर जाम लगाने के लिए घर से निकल चुके हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार, कप्तान सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार व अलेवा थाना प्रभारी हरिओम शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को बिघाना-गंगाटेहड़ी मार्ग पर रोक लिया व सभी मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। समाज के लोगों को आश्वासन देते हुए डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि हत्या के आरोपी प्रदीप उर्फ बिट्टू को पुलिस ने रात को ही काबू कर लिया था। अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए डीसी अमित खत्री ने तहसीलदार प्रवीण कुमार को भेजा है। तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार की पांच मांगे सरकार तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए।
विज्ञापन

यह था मामला : बताते चलें कि बिघाना गांव के खेतों में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सत्यवान का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया था। इसके साथ ही मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि उसका पति 36 वर्षीय सत्यवान उर्फ सत्ता गांव के ही प्रदीप उर्फ बिट्टू के यहां पिछले दो वर्ष से खेत में नौकर लगा हुआ था। बिट्टू ने शुक्रवार सुबह उसके पति को फोन के माध्यम से जल्दी खेत में आने की बात कही थी। सत्यवान शुक्रवार को बिना खाना खाए ही घर से जाने के बाद रात को भी घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह लोगों के माध्यम से उसके पति का शव खेतों में पड़े होने की सूचना मिली। आशा ने कहा कि प्रदीप उर्फ बिट्टू ने ही उसके पति को जबरदस्ती जहर पिलाकर या किसी अन्य कारण से हत्या की है। इससे पूर्व तीन दिन पहले भी उक्त किसान ने पति के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने महिला के ब्यान के आधार पर गांव के ही प्रदीप उर्फ बिट्टू के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये रखी पांच मांगें : मामले की सीबीआई से जांच करवाने, 15 लाख रुपये मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, डीएसपी स्तर के अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने व दो-तीन अन्य लोगों पर भी इसमें शामिल होने की आंशका है, उनपर भी केस दर्ज करने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें