फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर लगाम लगाने में सहयोग करे चुने हुए प्रतिनिधि : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पंच, सरपंच, ब्लाक समिति सदस्यों, नगर पार्षदों और जिला पार्षद सदस्यों की सोमवार को एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि आप अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हो, वहीं आप अपने दायित्व को और ज्यादा बढ़ाते हुए समाज सेवा में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। समाजसेवा करने से जो आत्मिक संतोष मिलता है शायद और कहीं नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में असामाजिक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के बारे में पुलिस को जरूर सूचना दें उनका नाम और पता भी गुप्त रखा जाएगा। अपराधी अपराध करके अपने गली मोहल्ले व गांव में आ जाता हैं। वह दूसरों के लिए भी सिरदर्दी पैदा करता है। ऐसे अपराधी को जेल में डालने के लिए बिल्कुल भी संकोच न करें। पंचायतों को चाहिए कि वह समाजहित के काम करें और गांव में नशे के खिलाफ, सट्टा, जुआ और अवैध शराब का खुर्दा चलाने का काम करने वाले लोगों में फैली इन बुराइयों को दूर करने के लिए समाज में सकारात्मक काम करें। एसएसपी ने कहा कि गांव में कई बार ऐसे छोटे छोटे झगड़े हो जाते हैं जो जातीय रंग ले लेते हैं। ऐसे मामलों को जातीय रंग न बनने दें। यदि कोई बड़ा अपराध हुआ तो उसकी निष्पक्ष जांच हो। पुलिस आपके सहयोग के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं। गांव में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक कार्य किए जाए। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले व्यक्ति को गलत नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिले सिंह जागलान नगर पार्षद, नरेश नगर पार्षद जींद, रिंकू नगर पार्षद जींद, बलदेव सिंह रायचंद वाला, राम कुमार भंभेवा, राजेश वाइस चेयरमैन उचाना, संजय सदस्य, जयसिंह सदस्य ब्लॉक समिति सदस्य उचाना, वेदपाल ब्लाक समिति सदस्य पिल्लूखेड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें