फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नहीं मिले तो एसडीओ की कुर्सी पर बैठ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना (जींद)।
शहर के आर्य उपनगर के उपभोक्ता पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं आने से परेशान हैं। महिलाएं अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं। वीरवार को फिर महिलाएं एक्सईएन कार्यालय पहुंची तो एक्सईएन वहां नहीं थे। कुछ देर रोष जताने के बाद महिलाओं ने एसडीएम को अपनी समस्या बताने का निर्णय लिया, लेकिन एसडीएम भी अपने कार्यालय में नहीं मिली। इसके बाद महिलाओं ने तहसीलदार बालकृष्ण द्विवेदी का दरवाजा खटखटाया तो तहसीलदार ने उनकी समस्या सुनकर डेढ़ घंटे में समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन से तंग आर्य उपनगर की महिलाएं शहर के एसडीओ कार्यालय में पहुंची। एसडीओ अपनी कुर्सी पर नहीं मिले तो एक महिला ने रोष स्वरूप उनकी कुर्सी पर बैठकर इंतजार किया। महिलाएं लगभग आधे घंटे तक एसडीओ के कार्यालय में बैठकर चली गईं, लेकिन उनकी समस्या सुनने के लिए कोई अधिकारी व कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। शांति, रेखा, कविता, संतोष, रीतू, राजरानी, सुमन ने कहा कि वे अपने काम छोड़कर बिजली निगम व प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहीं हैं। उनकी समस्या को सुनने के लिए कोई राजी नहीं है। बिजली नहीं आने से उन्हें बच्चों के साथ पूरी रात गली में बैठकर काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन


आर्य उपनगर में केबल बदलने का पूरा कर बड़े ट्रांसफार्मर से जोड़ने का काम किया जा रहा है। वह भी दिनभर काम में व्यस्त थे। वीरवार रात तक आर्य उप नगर में सुचारु रूप से बिजली की सप्लाई हो जाएगी। बारिश के बाद लाइन ठीक करने में दिक्कत हो रही है। इसलिए लोगों को वीरवार को भी बिजली समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- किताब सिंह खोखर, एसडीओ बिजली विभाग नरवाना

आर्य उपनगर में पांचवें दिन भी नहीं हुई बिजली सप्लाई
अधिकारी नहीं मिले तो एसडीओ की कुर्सी पर बैठ जताया रोष
न एक्सईएन मिले न एसडीएम, तहसीलदार ने भी दिया आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें