फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो दुकानों से 12 किलोग्राम फिरनी व 20 किलो घेवर करवाया नष्ट

विज्ञापन
15जेएनडी26: दुकान पर घेवर, फिरनी व घी के सैंपल लेते हुए विभाग के कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
जींद। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सावन माह में मिठाइयों की दुकान पर जाकर घेवर, फिरनी व समोसे के सैंपल लिए। इसमें दो दुकानों पर 12 किलोग्राम फिरनी व 20 किलोग्राम घेवर को नष्ट करवाया। भविष्य में बेहतर क्वालिट की मिठाई बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मंगलवार को घिमाना गांव व नरवाना रोड पर मिठाइयों के सैंपल लिए। इसमें घिमाना गांव में घेवर के तीन, समोसे का एक, फिरनी का एक व मिल्क केक का एक सैंपल लिया। इन सैंपलों को दुकानदार के सामने ही सील लगाई और जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
इसके बाद नरवाना रोड पर एक दुकान से घी के सैंपल भी लिए। यहां पर दो दुकानों में बन रहे घेवर व फिरनी में अनियमितता बरतने पर 12 किलो फिरनी व 20 किलोग्राम घेवर को नष्ट करवाया। अब लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी अधिकारी योगेश काद्यान ने बताया कि सावन माह त्योहार का महीना है।
विज्ञापन

इस महीने में हर व्यक्ति घेवर व फिरनी खरीदता है। आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी दुकानदार घेवर व फिरनी समेत अन्य मिठाई में गुणवता का ध्यान जरूर रखें। दुकानों पर नियमित तौर पर जांच की जाएगी। अगर घटिया क्वालिटी की मिठाई मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें