फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 कबड्डी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी17-कबड्डी खिलाड़ियों को टी शर्ट देकर सम्मानित करते हुए एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना कपास मंडी में आयोजित कार्यक्रम में द फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन उचाना की ओर से बाबा प्रेमनाथ खेल अकेदमी के 12 कबड्डी खिलाड़ियों को टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन प्रधान विकास पंघाल ने कहा कि निरंतर खेल के क्षेत्र में बेटी गांव का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

अकेदमी की नौ खिलाड़ी स्पोर्टस कोटे से अब तक विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त कर चुकी हैं। होनहार बेटियों में हम सबको गर्व है। भविष्य में भी जितना हो सकेगा उतनी खेल संबंधित मदद खिलाड़ियों की जाएगी। आज किसी क्षेत्र में बेटी कम नहीं है। खेल में भी शिक्षा की तरह बेटियां निरंतर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। अकेदमी संचालक जयभगवान करसिंधु की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर एसोसिएशन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें