31जेएनडी02-कार से बरामद हुई शराब की अवैध पेटी। स्रोत पुलिस
जींद। थाना सदर नरवाना की टीम ने कार से शराब की अवैध 12 पेटी बरामद की है। वहीं आरोपी छापे से पहले ही भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी दनौदा की टीम वीरवार देर शाम सूचना मिली कि दनौदा निवासी राजेश अवैध रूप से शराब बेचता है। वह कार में शराब की अवैध पेटी लेकर आया है। उसकी कार दनौदा कलां में खड़ी है। पुलिस को मौके पर पहुंचने पर सफेद रंग की कार खड़ी मिली। पुलिस को देखकर आरोपी राजेश मौके से भाग गया। कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर कुल 12 पेटी देशी शराब बरामद हुई। संवाद