फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भिवानी में गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती में जिले से गई 12 बसें

Mon, 14 Jul 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम में जिले से रविवार को 12 बस भेजी गई। इसके कारण कुछ रूट प्रभावित भी हुए। बस जाने से लोकल रूटों पर एकाध चक्कर कम हुआ लेकिन रविवार के कारण बस अड्डे पर भीड़ नहीं हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों के आने-जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रदेशभर के रोडवेज डिपो से 418 बसों की मांग की गई थी। इनमें 12 बसें जींद से भी गईं। यह बस रविवार सुबह गांवों से लोगों को लेकर गई। शाम को 5 बजे वापस पहुंच गई।
जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती में जींद से 12 बस गईं थी। इसके कारण बस अड्डे पर लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। रविवार का दिन होने के चलते यात्री भी कम थे। सामान्य दिनों में बस घटने से थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है लेकिन रविवार को रोडवेज ने अपनी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें