सफीदों। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने कालवा से गांगोली सड़क पर बाइक सवार युवक कालवा गांव निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद की है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि कालवा गांव निवासी विक्रम शराब बेचने का काम करता है। इस समय वह गांगोली गांव के ठेके से देसी शराब लेने गया है। सूचना पर पुलिस ने कालवा से गांगोली सड़क पर नाकाबंदी उसे पकड़ लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद