फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12585 उपभोक्ताओं पर 119 करोड़ बिजली बिल बकाया

Sat, 13 Jan 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी06: उपभोक्ताओं की तरफ बकाया बिजली बिल की जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार। सं
विज्ञापन
जुलाना। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जुलाना सब डिविजन के 119 करोड़ रुपये 12585 उपभोक्ताओं की तरफ बकाया हैं। इस भारी भरकम राशि पर उपभोक्ता कुंडली मारे बैठे हुए हैं, लेकिन अब बिजली निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम की जुलाना डिविजन ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया हैं । अगर तीन तीन के अंदर बकाया बिल नहीं भरा गया तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। इसी को लेकर शुक्रवार को जुलाना सब डिविजन के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने एरिया इंचार्जों की बैठक ली और सब डिविजन के तहत आने वाले गांवों में उपभोक्ताओं की तरफ खड़ी बकाया राशि पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के समय पर बिल नहीं अदा करने के कारण निगम का लगभग 119 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं की तरफ बकाया हैं। न ही प्रदेश सरकार की अंत्योदय फैमिली योजना के तहत बिल माफ करवा रहे हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जो भी उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे हैं उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके मीटर उखाड़े जाएं। उपभोक्ताओं को बिल निगम की बकाया राशि देनी ही होगी अन्यथा उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बाद में अगर वे बिजली चोरी करते पाए गए तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का केस बनाया जाएगा। यह बिजली चोरी के केस बिजली एवं सिंचाई थाना को भेजे जाएंगे, ताकि रिकवरी करवाई जा सके, इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे बिजली बिल की बकाया राशि निगम को अदा करें। समय पर बिल भरना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली की पर्याप्त सुविधा दी जा सके। इस अवसर पर उनके साथ सुभाष चंद्र जेई, पवन कुमार जेई, मुदसर हुसैन, राजेश एएफएम, चांद एएफएम मौजूद थे।

ये हैं सबसे ज्यादा डिफाल्टर गांव

बिजली निगम के सबसे बड़े डिफाल्टर गांव में शामलो कलां, गतौली, जुलाना, मालवी, करसोला, पौली, देवरड़, खरेंटी, लजवाना कलां, बिरोली टाॅप टेन में हैं। अभी तक 1250 उपभोक्ताओं ने अंत्योदय योजना का लाभ उठाया है। 3600 रुपये की एक किस्त में ही सारा बिल माफ किया जा रहा है। उसके लिए परिवार पहचान पत्र में आमदनी एक लाख से नीचे होनी चाहिए और एक साल में 1800 यूनिट से कम बिजली खर्च होनी चाहिए।

12जेएनडी06: उपभोक्ताओं की तरफ बकाया बिजली बिल की जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें