जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान किताब सिंह भनवाला व महासचिव कुलदीप सिंह गोयत ने बताया कि संगठन की मासिक बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में होगी। बैठक में सभी ब्लॉक इकाइयों के प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष भाग लेंगे। मासिक बैठक का मुख्य एजेंडा 11 जनवरी को ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की करनाल में हुई बैठक के बारे में जानकारी देना है। इसके अतिरिक्त कैशलेस मेडिकल सुविधा के बारे में भी चर्चा की जाएगी। सभी ब्लॉक इकाइयों से संगठन की सदस्यता बढ़ाने व अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। संगठन अपनी रिटायर्ड कर्मियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगों जैसे 65, 70 व 75 वर्ष की आयु उपरांत बेसिक पेंशन में पांच, दस और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार मासिक करने, काॅम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्षों की बजाय 12 वर्षों में करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा देने समेत अन्य मांगों को लेकर विचार किया जाएगा।