फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिलेभर में सरसों की 1162 क्विंटल हुई खरीद, कल से शुरू होगा भुगतान

Thu, 27 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी31: जींद अनाजमंडी में सरसों की खरीद करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले की सात मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही है। इनमें बुधवार को 1162 क्विंटल सरसों की आवक हुई। अलेवा और पिल्लूखेड़ा दो ऐसी मंडी हैं। जहां पर आज तक एक भी ढेरी सरसों की नहीं आई। इसके अलावा अन्य मंडियों में सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले की इन पांच मंडियों में अब तक चार हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है। मंडियों में आवक कम होने के कारण उठान का काम भी बुधवार को ही शुरू हो पाया। इसके कारण किसानों को सरसों की अदायगी जारी नहीं हो सकी। सरकार के नियमानुसार किसान की फसल खरीद के 72 घंटे बाद पेमेंट करनी होती है, लेकिन मंडियों में आवक कम होने के कारण उठान में देरी हो रही है। जींद मंडी में उठान बुधवार को शुरू हुआ। जिले की जींद मंडी में 470 क्विंटल, उचाना में 540, नरवाना में 56, सफीदों में 291 व जुलाना में 301 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा कुछ किसानों की सरसों में नमी की मात्रा होने के कारण सुखाई गई है। इसको अगले दिन नमी की मात्रा सामान्य होने पर खरीदा जाता है।

जिन किसानों की सरसों खरीद का काम पिछले 72 घंटे में हो चुका है। उनकी पेमेंट कल से जारी करवा दी जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप पूनिया डीएम हैफेड जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें