फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी ढाबों पर बस रोकने पर रोडवेज करेगा चालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोडवेज चालक और परिचालक अब निजी ढाबों पर बस को रोककर जलपान नहीं कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज जीएम ने सभी चालकों और परिचालकों को आदेश जारी किए हैं। लंबे रूट पर चलने वाली ज्यादातर बसों में सफर के दौरान चालक और परिचालक निजी ढाबों पर बस रोककर खानपान करते हैं, जबकि रोडवेज चालक व परिचालक को सरकारी टूरिज्म व बस स्टैंड पर ही बसों को रोकने का आदेश है। ज्यादातर चालक और परिचालक नियमों को दरकिनार कर निजी ढाबों पर बसों को रोकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों पर ऐसा नहीं करने के लिए आदेश जारी किया गया है। अगर भविष्य में कोई चालक या परिचालक किसी निजी ढाबे पर बस को रोकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लंबे रूट पर चलती हैं 60 बसें
जींद से गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, सिरसा, फतेहाबाद, मथुरा व फरीदाबाद सहित अन्य लंबे रूटों पर जींद डिपो की कुल 60 बसें चलती हैं। इस दौरान लंबे रूट पर सफर करते हुए देर भी हो जाती है। रात को सफर करते हुए जब चालक व परिचालक को भूख लगती है तो वह निजी ढाबों पर बस को रोककर खाना खाते हैं, जबकि उनको निजी ढाबों पर खाना खाने की अनुमति नहीं है।
शिकायत मिलेगी तो होगी कार्रवाई
लंबे रूट पर बस चलाने वाले सभी चालक व परिचालक को आदेश जारी किए गए हैं कि वे सरकारी टूरिज्म पर ही बस को रोककर खाना खा सकते हैं। कुछ शिकायतें सामने आई थी कि रोडवेज चालक व परिचालक निजी ढाबों पर बसों को रोकते हैं, पर उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके चलते अब आदेश जारी किए गए हैं कि अगर कोई चालक किसी निजी ढाबे पर बस को रोकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आरएस पूनिया, जींद रोडवेज डिपो।
बेहतर केएमपीएल लाने वाले नौ चालक और परिचालक आज होंगे सम्मानित
जींद डिपो में वर्कशॉप मेें नए कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद से ही हालात सुधरने शुरू हो गए हैं। वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी के चलते बसों की पूरी तरह मरम्मत नहीं हो पाती थी। इस कारण आए दिन कोई न कोई बस वर्कशॉप में कमी के कारण खड़ी रहती है। जिस कारण एक समय एक समय ऐसा भी था जब डिपो के चालक व परिचालक को कम केएमपीएल आने पर कारण बताओ नोटिस दिया जाता था। वहीं डिपो के नौ चालक व परिचालकों को बेहतर केएमपीएल लाने के लिए मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा। ये चालक व परिचालक पिछले दो माह में बेहतर केएमपीएल लाने के लिए सम्मानित होंगे। विभाग की यह योजना डिपो के दूसरे चालकों व परिचालकों को भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करेंगी। डिपो के उन नौ चालक और परिचालकों की सूची तैयार कर ली गई है जिन्होंने पिछले दो महीने में बसों की एवरेज बेहतर निकालकर डिपो की आमदनी बढ़ाने का काम किया है। जिलेभर से जींद डिपो के पांच-पांच चालक व परिचालक, नरवाना उपकेंद्र से दो-दो चालक व परिचालक तथा सफीदों उपकेंद्र से भी दो-दो चालक व परिचालकों को चुना गया है।
सीएम की सुशासन सहयोगी अंजलि शर्मा इन कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। इन चालक व परिचालकों से अन्य कर्मचारी भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरणा लेंगे। अन्य कर्मचारी भी बेहतर काम कर डिपो की आमदनी बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

जीएस दूहन, वर्कशॉप मैनेजर, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें