फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैजैवंती गांव के खेतों में अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जैजैवंती गांव के खेतों में अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला: नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पुलिस के तमाम प्रयासों की बदौलत दूसरे दिन भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने जुलाना, शामलो कलां, लिजवाना कलां व खुर्द, मेहरड़ सहित दर्जनों गांवों में अपनी टीम भेजकर मोबाइल फोन में लोगों को मृतक की फोटो दिखाई और सोशल मीडिया पर भी फोटो भेजी मगर पहचान नहीं हो सकी। युवक की हत्या किसने की है, हत्या का कारण क्या रहा है, हत्या में कौन-कौन शामिल थे, रात को खेतों में क्या कर रहे थे इन बातों का खुलासा शव की शिनाख्त होने के बाद ही लग सकता है। इतना तो तय लग रहा है कि युवक जुलाना या जींद जिले का नहीं है।
बता दे कि सात मार्च की सुबह ग्रामीणों ने जैजैवंती गांव के खेतों में जींद-रोहतक मार्ग से करीब सात एकड़ दूरी पर एक युवक के शव को पड़ा हुआ देखा था। युवक का शव खून से लथपथ था। युवक के कनपटी व मुंह पर दो गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पाकर पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। मगर सफलता नहीं मिली। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया था। जहां पर शव मिला वहां पर निशानों को देखकर लग रहा था कि युवक की हत्या करने से पहले आपस में हाथापाई या झगड़ा हुआ हो खेतों में आग जलाई गई थी राख भी खेतों में मिली है। शव की पहचान होने के बाद ही कातिलों का सुराग पुलिस को लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए शामलो कलां, गतौली, लिजवाना, मेहरड़ा व जुलाना के सभी वार्डों में पहुंचकर मृतक का फोटो दिखाया था। मगर कहीं पर भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रामतीर्थ, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें