बड़ौदा गांव के लोगों की 40 साल पुरानी मांग पूरी, ट्रेनों का ठहराव शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के तीन बजकर 40 मिनट पर ब्रेक लगने से बड़ौदा गांव के लोगों की 40 साल पुरानी रेलवे हॉल्ट की मांग पूरी हो गई। 40 साल से बड़ौदा गांव के लोग रेलवे हॉल्ट की मांग कर रहे थे। यहां पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता, रेलवे के एडीआरएम राजीव धनखड़ ने रेलवे हॉल्ट का उद्घाटन किया। पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बड़ौदा गांव को आज के दिन रेलवे हॉल्ट का तोहफा मिला है। हमारी सरकार ने गांव की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है । अब तक के राजनीति जीवन में कभी वोटों के लिए राजनीति नहीं की है। कभी द्वेष भावना से राजनीति नहीं की। बड़ौदा गांव के लोगों की वर्षों पुरानी रेलवे हॉल्ट की मांग की थी, जिसे पूरा करने के लिए गांव की जो टीम लगी थी उसके साथ मिलकर रेलवे से पूरा करवाने के लिए काम किया। यहां पर जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का हर रोज ठहराव हो गया। इसके ्लावा दूसरी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव के लिए अभी यहां प्लेटफार्म पर लगे बिजली के पोल बाधा बन रहे हैं। उनके शिफ्ट होने पर की बाधा है इनके शिफ्ट होने के बाद वह भी रुकने लगेंगी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, प्रेम पहलवान, सरपंच नेहा, खाप प्रधान सरजीत चहल, मा. बलराज, कृष्ण, पूर्व सरपंच धर्मबीर, महाबीर, पवन, ज्ञानी नंबरदार, ईश्वर शर्मा, सुभाष, सूबेदार बलबीर, जयबीर, सुधीर पहलवान, धर्मेंद्र चहल, जितेंद्र जिला पार्षद, शमशेर, पूर्ण, पप्पू, आत्मा वाल्मीकि, मदन, शमशेर, प्रदीप जैलदार, रमेश श्योकंद, रामनिवास दनौदा, जितेंद्र डूमरखां, सुरेश खरकभूरा मौजूद रहे।
मंत्री ने रखी विधायक से मांग
देवीलाल के समय की मांग हमने की पूरी
विधायक प्रेमलता ने कहा कि उचाना क्षेत्र के विकास को लेकर वह निरंतर प्रयासरत रही हैं। बड़ौदा गांव के लोगों की रेलवे हॉल्ट की मांग चौधरी देवीलाला के समय से की जा रही है। उनकी तीसरी पीढ़ी भी आज सांसद में है, लेकिन बड़ौदा गांव की मांग हो हमने पूरा किया है। इसमें प्रमुख योगदान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का रहा है।
रेलवे के एडीआरएम राजीव धनखड़ ने कहा कि बड़ौदा गांव भी आज रेल परिवार से जुड़ गया है। यहां पर रेलवे हॉल्ट निर्माण को लेकर वर्षों पुरानी गांव की मांग थी। यहां पर कुछ दिनों तक जींद से कुरुक्षेत्र वाली पैसेंजर रुकेगी। प्लेटफार्म पर बिजली के पोल होने के चलते उनको सिफ्ट करने के बाद यहां पर सभी पैसेंजर ट्रेनें रुकने लगेंगी। केंद्रीय मंत्री ने विधायक प्रेमलता के समक्ष मांग रखी कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए गांव से लेकर स्टेशन तक सड़क बनवाने का काम करें।