फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुंडू ने की। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से इस बार उनकी दिवाली काली रहेगी, क्योंकि बिना पैसे के हम अपने घर क्या खरीदकर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी छह महीने का वेतन आरटीआई लगने के बाद दिया गया। ऐसे में मार्केट कमेटी के अधिकारियों की लापरवाही से उनको काफी परेशान होना पड़ता है। हर बार कभी चार माह में तो कभी छह महीने बाद वेतन मिलता है। इस बार भी तीन महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया गया। मार्केट कमेटी सचिव दीपक ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने वाली कंपनी का ठेके रद्द है। नया ठेका होने के बाद इन्हें वेतन मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें