फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को आमने सामने होंगे कांग्रेस को दो दिग्गज रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
11 को आमने-सामने होंगे कांग्रेस के दो दिग्गज सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नेताओं की आपसी फूट के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाली प्रदेश कांग्रेस अब फिर से सुर्खियों में है। कारण है सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की एक दिन में जींद में होने वाली रैलियों का। हालांकि सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रैली की घोषणा कई दिन पहले हो चुकी है। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला गुट ने भी 11 नवंबर को गरीब अधिकारी रैली करने का ऐलान किया है। ऐसे में जींद विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेसी क्या प्रदर्शन करेगी, यह समय ही बताएगा।
गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने 11 नवंबर को सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पुरानी अनाज मंडी में रैली होने की घोषणा की थी। इसके एक-दो दिन बाद ही रणदीप सुरजेवाला समर्थकों ने भी जींद में 11 नवंबर को रैली होने का ऐलान कर दिया। अब सुरजेवाला 11 नवंबर को बीएसएनएल के पास एसएसपी निवास के सामने रैली करेंगे। यह पहला मौका होगा जब रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा इस प्रकार आमने सामने होंगे। इसको लेकर वीरवार को पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने पत्रकारवार्ता की तो उन्हें भी बार-बार कहना पड़ा कि यह कार्यक्रम करीब दो माह पूर्व ही तय हो गया था। जींद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में इस प्रकार की फूट विरोधियों के लिए काफी राहत लेकर आई है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सुधीर गौतम, ईश्वर नैन, जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. वीना रानी, कांग्रेस महिला विंग की जिलाध्यक्ष मूर्ति मलिक, वीरेंद्र जागलान, नरेश भनवाला, रणबीर पहलवान, मुकेश चहल, संदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पर्दे के पीछे से जींद में दिखेगी सफीदों की ताकत
जींद में दो कांग्रेसी दिग्गज नेताओं की रैली से सफीदों की ताकत दिखेगी। गौरतलब है कि सफीदों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चके कर्मबीर सैनी को सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रैली का संयोजक बनाया गा है। वहीं कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य रणदीप सुरजेवाला की रैली में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। दोनों ही कांग्रेसी नेता सफीदों के बाद अब जींद में अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन

जाट सम्मेलन नहीं करेगी कांग्रेस
गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण सम्मेलन किया था। इसके बाद कई ओर सम्मेलन किए गए हैं। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि आने वाले समय में वैश्य, पिछड़ा वर्ग सहित अन्य समाजों के सभी सम्मेलन किए जाएंगे। इस पर जब उनसे जाट सम्मेलन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि किसान सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें खेती करने वाली जातियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जाट सम्मेलन की योजना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें