फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के साथ उतरे अन्य संगठन, सर्वकर्मचारी संघ व बिजली कर्मचारी रोडवेज कर्र्मचारियों के समर्थन में आज डीसी को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की 40 बसें चलीं, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज कर्मचारियों औैर प्रदेश सरकार के बीच निजीकरण की लड़ाई में अन्य विभाग के कर्मचारी भी उतर गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी ने रोडवेज की हड़ताल का समर्थन करते हुए जिला के सचिव राजेंद्र सैनी, खंड जींद के प्रधान धर्मवीर भंभेवा, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य ऑडिटर राजबीर बेरवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारी विभाग को निजीकरण के हाथों से बचाने के लिए पिछले नौ दिन से हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों व मंत्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण के हाथों में सौंना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो 26 अक्तूबर को प्रदेशभर के सभी विभागों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे। नायब सैनी ने डीआरडीए मेें वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की थी। नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों के हित के लिए किलोमीटर स्कीम लाई है, नई प्राइवेट बस लाई है। इसलिए रोडवेज कर्मचारियों से अपील है कि हड़ताल को समाप्त कर प्रदेश सरकार का साथ दें।
बुधवार को रोडवेज की 40 बसें चलीं। स्कूली बस 19 व प्राइवेट 90 चलीं। इतनी बसों के चलने के बाद भी विद्यार्थियों के लिए स्थिति सामान्य नहीं है। बुधवार को भी कुछ विद्यार्थी प्राइवेट बस चालकों की शिकायत लेकर पूछताछ केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बस चालक उन्हें बस में चढ़ने नहीं दे रहे। जान जोखिम में डाल कर उन्हें बस की छत पर बैठना पड़ रहा है। रोडवेज ने ठेकेदार के माध्यम से 17 चालकों की नियुक्ति डग टेस्ट लेकर की है। 14 चालकों की एसएस बोर्ड के जरिए भर्ती की गई है। बुधवार को भी रोडवेज की बस को लंबे रूप पर नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

डीसी और एसएसपी ने बस अड्डे का दौरा कर लिया हड़ताल का जायजा
डीसी अमित खत्री और एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने दौरा कर बुधवार को रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का की जानकारी ली। डीसी ने कहा कि जिले में 84 बसें अपने निर्धारित रूटों पर शुरू हो गई हैं। वीरवार को इन बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक, जीएम रोडवेज प्रदीप कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी साथ रहे। डीसी ने कहा कि जिन रूटों पर अभी बस सेवा बहाल नहीं हुई है, उन रूटों पर जल्द बस सेवा बहाल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चालक और परिचालक निर्भीक होकर बसों का संचालन करें। अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई असुरक्षा की भावना महसूस होती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
लंबे रूट पर नहीं चली रोडवेज बस
बुधवार को 40 रोडवेज बस चली। खास बात यह रही कि रोडवेज बस को लंबे रूट पर नहीं चलाया जा रहा। ऐसे में सुबह के समय लंबे रूट पर जो बस सुबह जल्दी निकलती थीं, उन यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सुबह दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मथुरा जाने वाली यात्रियों को बस नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है।
फार्म जमा करवाने का आज आखिरी दिन
प्रदेशभर में 504 चालक व 930 परिचालक की भर्ती के अब तक लगभग फार्म जमा हो चुके हैं। अब तक लगभग 9000 लोगों ने भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। बुधवार को छुट्टी होने के कारण फार्म जमा नहीं हो पाएं।
कर्मचारियों के खिलाफ बनाए झूठे मुकदमे वापस हो : कृष्ण नैन
नरवाना। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन ने बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रधान कृष्ण नैन ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे बिजली निगम के कर्मचारी
सफीदों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने बिजली निगम में बुधवार को चौथे दिन भी रोडवेज तालमेल समिति के साथ हड़ताल यूनिट प्रधान जितेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में जारी रहा। इस अवसर पर सतपाल शर्मा, जय सिंह, रामनिवास नारा, महेन्द्र खेड़ा, अनिल पुनियां, रतन लाल, पवन कुमार, रामकर्ण, श्रीपाल, चरणजीत मदान, राकेश कुमार, सुरेश खर्ब, बिजेन्द्र गुड्डू, सूबे सिंह, धर्मबीर भारद्वाज, शिव कुमार, राजेंद्र सिंघाना, रामकर्ण, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, विक्रम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफीदों में होम गार्ड बने बस परिचालक, पांच बस हुई रूटों पर रवाना
सफीदों में राजकीय परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रूटों पर पहले से चल रही निजी स्कूलों की दस बसों के अलावा बुधवार को सफीदों परिवहन उपकेंद्र से पांच सरकारी बसें निकाली गईं। जिला परिवहन के कार्य प्रबंधक के निर्देश से किसी ठेकेदार द्वारा भेजे गए पांच चालकों ने स्थानीय उपकेंद्र से पांच बसें निकालकर इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया। स्थानीय परिवहन कार्यशाला में दो कर्मचारी गार्ड प्रबंधक बलवंत व हेड ब्लैक स्मिथ डीएन शर्मा ड्यूटी पर हैं, जो रोजाना बसों की प्राप्तियों का ब्योरा व नकदी रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें