फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से जीवन संगनी ढुंढ, सजाए शादी के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक से ढूंढी संगिनी, शादी करने निकला तो बाधक बनी उम्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में बाल विवाह का एक नया मामला सामने आया है। इसमें बहादुरगढ़ की एक लड़की और शहर के भिवानी रोड पर स्थित शर्मा नगर के एक लड़के में फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। इसमें लड़के ने अपनी उम्र का ध्यान नहीं रखा और परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाया। दबाव के चलते परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए और बेटे की शादी के लिए तैयारी में जुट गए। समय आया और बारात लेकर बहादुरगढ़ के लिए निकल लिए। इस शादी में जहां दूल्हे की उम्र 19 वर्ष थी तो वहीं दुल्हन 21 वर्ष की। ऐसे में दूल्हे की बहादुरगढ़ जाने के लिए निकली बारात देर शाम लाखन माजरा से ही वापस लौट गई। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रास्ते से ही बार लेकर लौटने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने लिखित में लड़के के बालिग होने तक शादी नहीं करवाने का बयान परिजनों से लेकर बारात को लौटा दिया।
जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शहर के शर्मा नगर में एक नाबालिग लड़केे की शादी की जा रही है और बारात चलने की तैयारी है। सूचना मिलते ही सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, एएसआई राजबीर सिंह, महिला कांस्टेबल रेनू, एसपीओ सुरेश कुमार रोहतक रोड पुलिस के साथ मौके पर शर्मा नगर में कॉलोनी में हो रहे विवाह स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि लड़के की बारात बहादुरगढ़ के लिए निकल चुकी है। इस पर लड़के के पिता से संपर्क किया गया और उन्हें लड़के के नाबालिग होने की सूचना मिलने बारे बताया गया। इस पर दूल्हे व उसके साथ गए अन्य बाराती बीच रास्ते में ही लाखन माजरा में अपने परिचित के यहां रुक गए। इसके बाद घर पर मौजूद अन्य परिजन उसके कागजात लेकर पहुंचे उनमें लड़के की उम्र 19 वर्ष मिली और दुल्हन के परिजनों से भी उसकी उम्र जानी गई तो लड़की की उम्र 21 वर्ष मिली। इस पर दूल्हा व उसके परिजन लाखन माजरा से वापस लौटे और महिला थाने में स्थित बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस पर टीम ने लड़के व उसके अभिभावकों की काउंसिलिंग की। उन्हें समझाया कि वह लड़के के 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही उसकी शादी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से परवाने चढ़ा प्यार
लड़के के पिता ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसका लड़का सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। बहादुरगढ़ की रहने वाली लड़की से उसकी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई। दोनों बच्चे शादी की जिद कर रहे थे, इसलिए मजबूरी में वह ऐसा करने के लिए तैयार हो गया। अब उन्होंने यह शादी स्थगित कर दी है और लड़के की उम्र 21 वर्ष पूरी होने पर ही उसकी शादी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें