फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दलित परिवारों ने 15 अगस्त को समाज समेत धर्म परिवर्तन करने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। 127 दिन से लघु सचिवालय के बाहर दलित ज्वाइंट एक्शन कमेटी की अध्यक्षता में धरने पर बैठे दलित परिवारों ने अनुसूचित जाति समाज सहित धर्म परिवर्तन करने का एलान दिनेश बौद्ध की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया है। इन परिवारों के एक-एक सदस्य ने 31 मई को दिल्ली में धर्म परिवर्तन किया था। अब परिवार और रिश्तेदारों समेत सैकड़ों दलित समाज के सदस्यों ने सरकार के तानाशाही रवैये के कारण 15 अगस्त को धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया है।
दलित ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संचालक दिनेश बौद्ध खापड़ ने कहा कि चार महीनों से दलित समाज के लोग अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठ कर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और हरियाणा सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। दलित परिवारों ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए दो बार चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए पैदल मार्च किया और दो बार 23 व 31 दिन तक भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रताड़ना के कारण 31 मई को दिल्ली में जाकर धर्म परिवर्तन किया था। पांच मई को अपनी मांगों को पूरा करवाने के मकसद से सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया था। इस समय में कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण 15 अगस्त को जींद में पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ सैकड़ों दलित समाज के लोग सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परिवारों ने की धर्म परिवर्तन की घोषणा
लघु सचिवालय के बार सामूहिक धर्म परिवर्तन की घोषणा छात्तर गांव निवासी शहीद सतीश की पत्नी कमला देवी, हरियाणा पुलिस में सेवा के दौरान शहीद हुए सूबे सिंह का बेटा शिवचरण, दुष्कर्म के बाद मारी गई युवती के पिता, डीएफएसी ऑफिस के कर्मचारी मृतक ईश्वर सिंह का भतीजा दिनेश, पिरथी पड़ाना, रणधीर अमरहेड़ी, वीरेंद्र और सिकंदर घोघड़ियां, रामनिवास बराह, सोनू भौंगरा, सोनू छात्तर, श्रवण ईगराह ने की। गौरतलब है कि इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व सरकार द्वारा मानी गई सहायता नहीं मिलने पर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें