फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
नरवाना व दनौदा एसओ के सभी ग्रामीण डाक कर्मचारी आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे। सभी कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजेराम जीडीएस मंगलपुर ने की। हड़ताल के कारण पूरी डाक व्यवस्था ठप्प है। ग्रामीण इलाकों के लोग लेखा कार्यालय में अपनी जरूरी डाक व दस्तावेज लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। करनाल डिवीजन के प्रधान ओमप्रकाश सिहाग ने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगें नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर दिलबाग जीडीएस पिपलथा, प्रियंका बीपीएम खरड़वाल, कुलदीप बीपीएम कालवन, सरोज बीपीएम जाजनवाला, सुरजीत जीडीएस धमतान, रघुबीर जीडीएस सुलहेड़ा, सुमेर जीडीएस घासो, चंद्रहंस प्रधान नरवाना एसओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें