फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का केवल सुरक्षा पर ध्यान, सफाई पर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। प्रत्येक मह की अमावस्या में पांडु पिंडारा के पिंडतार्क तीर्थ पर हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं। प्रशासन हर बार सफाई और सुरक्षा इंतजाम करता है, लेकिन बावजूद इसके तालाब का पानी गंदा और घाटों पर गंदगी जमा है। तालाब के पानी में लिफाफे, कपड़े और गंदगी साफ नजर आती है। सफाई न होने से बार-बार प्रशासन और तीर्थ कमेटी द्वारा किए जाने वाले दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले पांडु पिंडारा के पिंडतार्क तीर्थ का ऐतिहासिक महत्व है। महाभारत के युद्ध के बाद पांडवों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यहां आकर पिंडदान किए थे। उसके बाद यहां हर अमावस्या को मेला लगता है तथा सोमवती अमावस्या को तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं। लेकिन तालाब के घटों और उसके पानी की सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। हालांकि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने पिंडारा तीर्थ के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी तक काम नहीं शुरू हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को भी पहुंचे हजारों श्रद्धालु
प्रशासन ने सोमवार को अमावस्या के दिन यहां सुरक्षा के काफी इंतजाम किए हैं लेकिन रविवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। दिल्ली के विकास नगर से पहुंचे पंडित राकेश तथा सूबेदार प्रताप सिंह ने कहा कि अमावस्या रविवार सुबह 9.45 बजे शुरू हो चुकी है और सोमवार दोपहर 12.10 बजे तक इसका समय है। इसलिए इस समयावधि में पिंडदान किए जा सकते हैं। उन्होंने यहां घाटी तथा तालाब की सफाई नहीं होने पर गुस्सा भी जाहिर किया।

सफाई का कार्य किया जा रहा
गांव पिंडारा के सरपंच रामफल गिल ने कहा कि तीर्थ पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। यहां पर लाइटों की व्यवस्था की गई है। अल सुबह व रात को आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी।

तालाब का पानी साफ
तीर्थ कमेटी सदस्य स्वामी राजेश स्वरूप शास्त्री ने कहा कि आपको तालाब का पानी दूर से गंदा नजर आ रहा है लेकिन जब आप इस पानी में हाथ डालेंगे तो यह साफ दिखाई देगा। कुछ औरतें तालाब में कपड़े और लिफाफे छोड़ देती हैं।

बैठकों पर जोर, सफाई पर नहीं
तीर्थ कमेटी सदस्य एवं श्रीकृष्ण गोशाला संचालक स्वामी सतबीरानंद महाराज ने कहा कि प्रशासन तथा कमेटी केवल बैठकों पर जोर देते हैं। सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने बैठकों में कई बार सफाई का मुद्दा उठाया है लेकिन केवल पार्किंग तथा सुरक्षा को लेकर ही जिम्मेदारी लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

जल्द होगा काम
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य डॉ. ओमप्रकाश पहल ने कहा कि बोर्ड की तरफ पिंडारा तीर्थ के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि 3-4 महीने से आई हुई है। पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट बनाकर भेजा हुआ है। तालाब के चारों तरफ 20 फुट की एक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद गंदगी की कोई समस्या नहीं रहेगी। जल्द ही इस पर काम शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल रहेगा तैनात : डॉ. सिंह
एसएसपी डा. अरुण सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय में पांडू पिंडारा स्थित सभी आश्रम संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में तीर्थ में साफ सफाई, स्वच्छता तथा कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के बारे में चर्चा की। बैठक में तहसीलदार प्रवीन कुमार, डीएसपी कप्तान सिंह, सिक्योरिटी इंचार्ज रामनिवास, पांडू पिंडारा गांव के सरपंच रामफल गिल, जिला गौशाला संघ के जिला अध्यक्ष स्वामी सतबीरानंद, लज्जाराम आश्रम के संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री, बह्मचारी कुलदीपानंद, दयासिंह, जयभगवान नंबरदार पिंडारा, दीपचंद आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए तीर्थ पर पांच डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर, चार कंपनी फोर्स, एक महिला कंपनी पुलिस व अन्य पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही एक अस्थाई चौकी भी खोली जाएगी। तालाब में गोताखोर और कश्ती की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें