कैथल, जींद, अंबाला और सोनीपत की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओपन पुरुष टीमों में जिला कैथल, जींद, अंबाला व सोनीपत की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। ओपन पुरुष जिला कैथल की टीम ने क्वाटर फाइनल में झज्जर की टीम को 17 के मुकाबले 19 गोल से हराया। जींद ने चरखी दादरी को 24-13 के अंतर से व अंबाला ने रोहतक को 22-18 के अंतर से और सोनीपत ने फरीदाबाद को 20-18 के अंतर से हराकर सेमीफानल में प्रवेश किया।
अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों में जींद जिले की टीम ने नारनौल को 14-6 से तथा रोहतक ने अंबाला को 21-13 से व कुरूक्षेत्र ने फरीदाबाद को 11-10 तथा हिसार जिले की टीम ने कैथल 15-13 के अंतराल से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 आयु वर्ग लड़कियों में जींद, भिवानी, हिसार तथा चरखी दादरी की टीम भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला एवं स्टेडियम इंचार्ज जोगिंद्र लोहान ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा। समारोह में जींद के अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र विजेता टीमों को स मानित करेंगे। इस मौके पर हैंडबाल कोच संतोष यादव, हैंडबाल कंवीनर सतपाल ढांडा, सेवा निवृत पीटीआई मेवासिहं नैन, पीटीआई बलजीत सिंह, राज डीपी, हैंडबाल कोच मनोज, राजेंद्र मौजूद रहे।