फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सविवालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने किया नरवाना लघु सचिवालय का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। डीसी अमित खत्री ने सोमवार को नरवाना क्षेत्र के एक स्कूल के कार्यक्रम के बाद नरवाना के लघु सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि सभी कर्मियों को अपने-अपने कार्यालयों में साफ सफाई रखने के लिये पाबंध करे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसलिए कर्मियों को इस दिशा में सचेत रहने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि ई-दिशा केंद्र में लोगों को सभी सेवाएं निर्बाध तरीके से मिले। इसके लिए संसाधनों की समूचित व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। डीसी ने एसडीएम डॉ. किरण सिंह को कहा कि वे शहर के पार्कों में सफाई व्यवस्था को लेकर जन साधारण के सहयोग से स्वच्छता की एक मुहिम चलाएं। इस मुहिम में बरसाती पानी निकासी के नालों की सफाई जैसे काम को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने लघु सचिवालय में स्थित कार्यालयों का भी निरीक्षण किया और एसडीएम द्वारा कार्यालयों के सही संचालन पर उन्हें बधाई भी दी। इस मौके पर डीसी ने राजस्व से जुड़े अधिकारियों से जमाबंदी से जुड़े कार्यों, राजस्व वसूली को बढ़ाने जैसे कार्यों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें