फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक ने नहीं रोकी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव किलाजफरगढ़ के बस अड्डे पर एमडीयू में जाने के लिए खड़ी छात्राओं के लिए रोडवेज चालक द्वारा बस नहीं रोकने पर अन्ना टीम ने रोडवेज महाप्रबंधक को शिकायत दी है। अन्ना टीम ने लोकल बस होने के बावजूद भी बस नहीं रोकने वाले रोडवेज चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के साथ जींद से एमडीयू तक छात्राओं के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग की है। रोडवेज महाप्रबंधक ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक को भेजी शिकायत में अन्ना टीम के सदस्य हितेश हिंदुस्तानी, आनंद ढुल, अजय, विक्की मिगलानी ने बताया कि सोमवार सुबह वह किसी कार्य के लिए जींद से रोहतक अपनी कार से जा रहे थे। उनके आगे हरियाणा रोडवेज की लोकल बस सेवा जींद से रोहतक जा रही थी। जब बस किलाजफरगढ़ बस अड्डे पर पहुंची तो वहां पर 10-15 छात्राएं बस का इंतजार कर रही थी, लेकिन रोडवज चालक ने वहां पर बस रोकने की बजाए उसको स्पीड को बढ़ा दिया। इसके कारण छात्राएं बस में चढ़ने से वंचित रह गई। अन्ना टीम साथियों ने बस के गतंव्य के बारे जानने के गाड़ी बस से आगे ली तो देखा कि बस पर गंतव्य बारे कोई जानकारी नहीं लिखी थी जबकि यहीं बस पोली बस स्टॉप पर रुकी, लेकिन स्टॉप पर सवारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कुछ लड़कियों बस में चढ़ने से वंचित रह गई। रोडवेज बस चालक की मनमानी को देखते हुए अन्ना टीम संयोजक हितेश हिंदुस्तानी ने तुरंत ही जींद रोडवेज महाप्रबंधक महताब खरब से फोन पर जानकारी दी। इस पर रोडवेज महाप्रबंधक ने मामले की जांच करवाने व रोडवेज चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अन्ना टीम के सदस्यों ने तुरंत ही रोडवेज विभाग की ई-मेल पर सुबह नौ बजे जींद से रोहतक लड़कियों के लिए स्पेशल रोहतक यूनिवर्सिटी तक बस चलाने की मांग की, ताकि उच्च शिक्षा के लिए जाने वाली छात्राओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें