अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों (जींद)।
गांव मुआना के निकट हांसी ब्रांच नहर में अज्ञात युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रख दिया। पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के जिलों के थानों में दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हांसी ब्रांच नहर में नग्न अवस्था में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहचान संभव नहीं हो पाई। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान है। आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। पहचान संभव नहीं होने के कारण शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। सफीदों थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी सूचना सभी थानों में दी गई है।
हांसी ब्रांच नहर में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
मृतक के शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी पहचान