जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में पहली मेरिट सूची के बाद खाली बची सीटों पर प्रवेश के लिए बुधवार, 29 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार यदि दूसरी मेरिट सूची के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 4 अगस्त से कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी।
पांच अगस्त को विभाग दोबारा ऑनलाइन पोर्टल खोलेगा ताकि नए विद्यार्थी पंजीकरण करा सकें और पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकें। इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिए जाएंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर दाखिले का अवसर मिलेगा।
यह रही खाली सीटों की संख्या
संकाय का नाम-निर्धारित सीट-दाखिले हुए-खाली सीट
बीए कला संकाय-600-310-290
बीए इकोनामिक्स-40-7-33
बैचलर आफ साइंस इन लाइफ साइंस-170-58-112
बैचलर आफ साइंस इन फिजिकल साइंस-340-52-288
बैचलर आफ साइंस विद मेजर इन कैमिस्ट्री-40-6-34
बैचलर आफ साइंस विद मेजर इन मैथ-40-8-32
बैचलर आफ साइंस विद मेजर इन फिजिक्स-40-4-34
बीए इंग्लिश-40-10-30
बीए ज्योग्राफी-40-12-28
बीए हिस्ट्री-40-9-31
बीबीए-40-18-22
बीकाम-220-90-130
बीसीए-120-59-61
कुल-1770-645-1125
बाक्स
कॉलेज में 13 संकायों की कुल 1770 सीटों में से अब तक 645 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है जबकि 1125 सीटें अभी भी रिक्त हैं। पहली मेरिट सूची में कई संकायों की कटऑफ 100 प्रतिशत से अधिक रही थी जिससे विद्यार्थियों में प्रवेश को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अभ्यर्थियों से अपील की कि मेरिट सूची जारी होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें ताकि उनका प्रवेश सुरक्षित हो सके।
- डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य, संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।