फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छापे में खाद के 112 बैग मिले कम, नोटिस जारी

Tue, 04 Nov 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी22: शुभम फर्टिलाइजर जांच करती हुई टीम। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने सोमवार को खाद की दुकान ओल्ड कोर्ट रोड स्थित शुभम फर्टिलाइजर पर छापेमारी की जहां जांच के दौरान खाद का स्टॉक कम मिला। अनियमितताएं मिलने पर फर्म मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि जींद क्षेत्र में यूरिया और डीएपी खाद का अवैध भंडारण और कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत के आधार पर जींद और कैथल जिलों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम में कृषि विभाग से एसडीएओ डॉ. सुनील कुमार दलाल और सीएम फ्लाइंग के बिजेंद्र कुमार शामिल रहे।
टीम दोपहर बाद शुभम फर्टिलाइजर पर पहुंची जहां संदीप कुमार दुकान पर मौजूद मिला। टीम ने संदीप को साथ लेकर विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित गोदाम की भी जांच की। ऑनलाइन रिकॉर्ड से मिलान करने पर यूरिया के 50 कट्टे, डीएपी के 38 बैग, एपीएस के 5 बैग और एनपीके के 19 बैग कम पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा, दुकान में डिस्प्ले बोर्ड पर स्टॉक तो लिखा था लेकिन रेट लिस्ट नहीं लगी थी। स्टॉक में गड़बड़ी और अनियमितता पाए जाने के बाद एसडीएओ डॉ. दलाल ने फर्म मालिक सुभाष चंद को नोटिस जारी किया और पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें