फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए विधायक ने शुरू किए वार्डों में दौरे शुरू, वार्डवासियों से होंगे रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक से बोले लोग, गंदे पानी की नहीं निकासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। विधायक जसबीर देशवाल ने मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर आठ का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें स्थानीय लोगों ने गंदे पानी की निकासी की समस्या से विधायक को रूबरू कराया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बरसात के समय गलियों व घरों में पानी भर जाता है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण कई दिनों तक गंदा पानी क्षेत्र में भरा रहता है।
विज्ञापन

बच्चों को भी स्कूल जाते समय परेशान होती है। इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने मौके पर ही नगरपालिका सचिव पंकज जून व पार्षद वेद प्रकाश को बुलाया और समस्या को शीघ्र हल करने के लिए कहा। सचिव ने विधायक को आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर क्षेत्र में बड़े नाले का टेंडर जारी हो जाएगा और नाला निर्माण से यह समस्या दूर हो जाएगी। देशवाल ने वार्ड में निमार्णाधीन गली का भी मुआयना किया और ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सफीदों नगरपालिका के पास शहर के विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है। शहर के विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए अब वह नियमित तौर पर वार्डों में जाएंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास में बाधा बनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर फतेह सिंह, मास्टर हवा सिंह, जयभगवान, बलबीर सिंह, कश्मीर सिंह, संजय सिंह, बलविंदर सिंह, कुलजिंदर सिंह, बिंदर सिंह, गुरूमख सिंह, रतन सिंह, बलदेव सिंह, नरेत्तम सिंह, अनिल, जोगिंदर पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें