फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में हुई 99 एमएम बारिश, सबसे ज्यादा सफीदों में 52 और सबसे कम नरवाना में 6 एमएम हुई बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
99 एमएम हुई बारिश, सबसे ज्यादा सफीदों में 52 और सबसे कम नरवाना में 6 एमएम हुई बरसात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एक सप्ताह के दौरान दूसरी बार रविवार को फिर से हुई बरसात से जहां एक तरफ किसानों के चेहरे खिले हैं वहीं दूसरी तरफ जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की कॉलोनियों से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं करने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर की शिव कॉलोनी, हाउसिंग बोड, श्याम नगर, राम कॉलोनी, रामनगर, विजय नगर गुरुद्वारा कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी, जोगिंद्र नगर, रामबीर कॉलोनी, राजनगर, दया बस्ती में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के चलते इन कालोनियों में मामूली ही बरसात में सीवरेज ब्लाक होकर लोगों के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर हुई 99 एमएम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। किसानों के लिए यह बरसात जीवन दायिनी बनकर भी आई है। पिछले एक सप्ताह पहले हुई बारीश ने जिले भर में गहराए बिजली संकट से निजात दिलाने का काम किया था तो वहीं किसानों की धान की फसल लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका था। अब फिर किसानों की धान में यह बारिश सोना बनकर बरसी है। जिससे आगामी कई दिनों तक भी बिजली को लेकर शहर और गांवों में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में भरा पानी
रविवार को सफीदों की पुरानी अनाज मंडी, मकबरा रोड, जींद रोड, रेलवे रोड, गीता कॉलोनी, सब्जी मंडी व आदर्श कॉलोनी के अलावा अनेक स्थानों पर एक से अढ़ाई फीट पानी भर गया। नगर के लोक निर्माण विश्राम गृह में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। सबसे ज्यादा बदतर हालात मकबरा रोड, रेलवे रोड व पुरानी अनाज मंडी में देखने को मिले। सड़कों पर इतना पानी खड़ा हो गया कि वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ निचले स्थानों पर घरों में पानी भर गया और लोग घरों में से गंदा पानी निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें