फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मंच पर नाचते हुए नेताओं का फोटो भी है-

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रैली से भाजपा को फील गुड,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जाट आंदोलन को लेकर पिछले दिनों घवराई भारतीय जनता पार्टी की जींद में हुई युवा हुंकार रैली पार्टी को उत्साहित कर गई है। हालांकि रैली में भाजपा के दाबे के अनुसार लोग नहीं पहुंचे लेकिन जो संख्या थी उसे लेकर भाजपा उत्साहित है। उत्साह से भरे भाजपा के वरिष्ठ नेता मंच पर ही नाचने लगे। यही नहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश अध्यक्ष बराला की पीठ ठोक गए।
अमित शाह की रैली की घोषणा होने के बाद जाट नेता यशपाल मलिक द्वारा विरोध का एलान करने के बाद से भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें थीं। हालांकि बाद में प्रदेश सरकार यशपाल मलिक को मनाने में कामयाब हो गए थे, लेकिन रैली की सफलता को लेकर पार्टी में संशय था। अमित शाह के आने तक रैली स्थल भर जाने पर भाजपा नेताओं में जोश भर गया। शाह के मंच पर पहुंचने के कुछ देर पहले मंच पर बैठे उत्साहित ओमप्रकाश धनखड़, रामबिलास शर्मा और सांसद अश्विनी चोपड़ा और अन्य नेता एक दूसरे का हाथ थामकर नाचने लगे।
विज्ञापन

हालांकि एक बजे तक रैली में भीड़ नहीं हो पाई थी, लेकिन अमित शाह के आने से पूर्व सभा स्थल भर गया था। रैली में भीड़ देखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जोश में भर गए और उन्होंने मंच से ही प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश के अन्य नेताओं की पीठ ठोक दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली का कहना है कि रैली पूरी तरह सफल रही है।
-------------------------------------------------
सीएम, बराला और धनखड़ की पीठ ठोक गए शाह
जींद। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली में सीएम मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की पीठ ठोक गए।
शुरुआत उन्होंने धनखड़ से की। शाह ने कहा जब कांग्रेस सत्ता में थी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों के लिए संघर्ष किया। वे देशभर में घूम कर कहते थे कि किसान को फसल की लागत से 50 प्रतिशत अधिक उसे दिया जाए। कांग्रेस की सरकार ने किसानों की यह मांग नहीं मानी। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने धनखड़ की इस मांग को मान लिया।
रैली की सफलता पर उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की प्रशंसा की और कहा कि सुभाष बराला की मेहनत यहां दिख रही है। तुरंत ही उन्होंने प्रदेश के अन्य नेताओं की भी भीड़ एकत्र करने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन

इसके बाद नंबर आया मुख्यमंत्री की प्रशंसा का, शाह ने कहा कि पिछली सरकार के मंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार में डूबे हुए थे। मनोहर सरकार पर अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें