फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। जुलाना पुलिस ने वार्ड 13 में आपसी झगड़े और जनलेवा हमला करने को लेकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुलाना में लाइन पार बने वार्ड 13 निवासी बलजीत ने जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी को आपसी मामले को लेकर वार्ड 13 में ही पंचायत हुई थी। किसी कहासुनी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने तैश में आकर उसके लड़के सुमित, सचिन को डंडे व राड से मारना शुरू कर दिया। यहां तक कि बलजीत को भी बीच बचाव करते समय अपना निशाना बनाया और छुरी उसके पेट में घोंप दी। इसके अलावा बचाव करने वाले मोनू को भी डंडो व राड से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया। यहां पर घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बलजीत की शिकायत पर बंटी, संजीव, संजय, सुशील, काजू, पिंकी, अजय, टोनी और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें